आज गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त कितने बजे तक रहेगा, जानिए शहर अनुसार टाइमिंग

धर्म { गहरी खोज } : आज यानी 27 अगस्त 2025 को गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त कब से शुरू हो रहा है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि यहां हम आपको गणेश जी की मूर्ति स्थापना और पूजा के शहर अनुसार मुहूर्त बताने जा रहे हैं। जिससे आप जान पाएंगे कि आपके शहर में गणेश चतुर्थी पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा। बता दें नई दिल्ली और नोएडा में गणेश भगवान की स्थापना का मुहूर्त सुबह 11:05 से शुरू हो रहा है तो वहीं मुम्बई में सुबह 11:24 से गणपति बप्पा की स्थापना और पूजा की जा सकेगी। चलिए अब जान लेते हैं गणेश जी की मूर्ति स्थापना की शहर अनुसार टाइमिंग।
गणेश चतुर्थी स्थापना मुहूर्त 2025
- पुणे – 11:21 ए एम से 01:51 पी एम
- नई दिल्ली – 11:05 ए एम से 01:40 पी एम
- चेन्नई – 10:56 ए एम से 01:25 पी एम
- जयपुर – 11:11 ए एम से 01:45 पी एम
- हैदराबाद – 11:02 ए एम से 01:33 पी एम
- गुरुग्राम – 11:06 ए एम से 01:40 पी एम
- चण्डीगढ़ – 11:07 ए एम से 01:42 पी एम
- कोलकाता – 10:22 ए एम से 12:54 पी एम
- मुम्बई – 11:24 ए एम से 01:55 पी एम
- बेंगलूरु – 11:07 ए एम से 01:36 पी एम
- अहमदाबाद – 11:25 ए एम से 01:57 पी एम
- नोएडा – 11:05 ए एम से 01:39 पी एम