जून में इस दिन राहु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, खुलेगा इन राशियों का भाग्य का द्वार

0
-1781614989

धर्म { गहरी खोज } : ज्योतिषी दृष्टि में ग्रहों का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। ग्रह जब राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तब इसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। सूर्य देव भी 22 जून 2026 को राहु के नक्षत्र आर्द्रा में प्रवेश करने जा रहे हैं। बता दें कि सूर्य अभी तक मृगशिरा नक्षत्र में मौजूद हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव का आर्द्रा नक्षत्र में जाना अत्यंत ही खास माना जा रहा है। सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन का इन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इन्हें करियर में भी तरक्की मिलेगी और धन का भी लाभ मिलेगा। तो चलिए जानते कि वो लकी राशियां कौनसी हैं।

मेष राशि
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। करियर में तरक्की मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और आय वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। इस दौरान अटके हुए काम भी पूरे होंगे। निवेश के लिए यह उत्तम समय है जिसमें आगे चलकर खूब मुनाफा होगा। नौकरी में सीनियर अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि
सूर्य का नक्षत्र गोचर मिथुन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। कारोबारियों को व्यापार में लाभ मिलेगा। सूर्य का राहु के नक्षत्र में जाना मिथुन जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। अगर कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था तो वह पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी।

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, इसलिए इस गोचर का सबसे अधिक लाभ इस राशि के जातकों को मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके सभी बिगड़े हुए काम पूरे होंगे। आमदनी बढ़ेगी और कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगा। इस दौरान कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।

धन राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन अत्यंत लाभदायक साबित होगा। धनु राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करियर में नए अवसर लेकर आएगा। कारोबार में जबरदस्त मुनाफा मिलेगा। अचानक से धन का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते मधुर बनेंगे। घर-परिवार में खुशहाली और शांति बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *