भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
deccanherald_import_sites_dh_files_article_images_2019_08_19_file76q7qs4uq0h15g9nv2yl-1566215426

नयी दिल्ली { गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
1600: अहमद नगर पर अकबर ने विजय प्राप्त की।
1666 – शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।
1757- ईस्ट इंडिया कंपनी ने पहली बार एक रुपये का सिक्का ढाला।
1796 – ब्रिटेन के खिलाफ स्पेन और फ्रांस ने संधि की।
1907 – हिंदी के प्रसिद्ध निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म।
1909- बदरुद्दीन तैयब जी का निधन। वह प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता थे।
1918 – भारत के नवें राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा का जन्म।
1919 – अफ़ग़ानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1944- भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया।
1949 – भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी।
1964 – संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।
1967 – सत्या नडेला का जन्म। वह विश्व की सबसे बड़ी सॉफ़्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ़्ट के सीईओ हैं।
1977 – सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।
1978 – ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत।
1993 – उत्पल दत्त का निधन। वह हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता थे।
1998 – सूडान एवं अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया।
1999 – भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
2000 – हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त।
2004 – वान डेन हुगेनबैंड ओलंपिक में सबसे तेज तैराक बने।
2005 – श्रीलंका सरकार और लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।
2006 – इजरायल ने फ़िलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया।
2007 – अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।
2009 – नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी स्वेदेश निर्मित नैसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा पर रवाना हुये।
2009 – ईराक के बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल।
2019 – भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार ख़य्याम का निधन।
2019 – भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *