भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }:भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1777 – अमेरिका ने ब्रिटेन को बेन्निनगटोन के युद्ध में हराया।
1787 – तुर्की ने रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1904 – स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री, कहानीकार सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म।
1906 – दक्षिण अमेरिकी देश चिली में रिक्टर पैमाने पर 8़ 6 की तीव्रता का भूकंप, बीस हजार लोगों की मौत।
1924 – नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1943 – बुल्गारिया के जार बोरिस तृतीय एडोल्फ हिटलर से मिले।
1946 – मुस्लिम लीग द्वारा घोषित ‘प्रत्यक्ष कार्रवाई दिवस’ के दौरान कोलकाता में हुई हिंसा में लगभग 5,000 लोग मारे गए और 15,000 घायल हुए
1990 – चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण लोप नोर में किया।
1997 – अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पाकिस्तानी गायक नुसरत फ़तेह अली ख़ान का निधन।
2000 – वेरेण्टर्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त।
2001 – भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का जन्म।
2003 – लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली।
2004 – आस्ट्रेलियाई और अमेरिकी टीम ने ओलम्पिक नौकायन में विश्व रिकार्ड क़ायम किया।
2006 – संयुक्त राष्ट्र परिषद ने हैती में अपने अभियान की अवधि को छह माह के लिए बढ़ाया।
2008 – जम्मू में हिजबुल के तीन आतंकवादी मारे गए।
2012 – विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनीतिक शरण दी।
2018 – भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में से एक अटल बिहारी वाजपेयी का निधन।
2020 – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का निधन।