28 जुलाई को टूटेगी मंगल-केतु की अशुभ युति, अब शुरू होगा इन 2 राशियों का अच्छा समय

धर्म { गहरी खोज } : मंगल ग्रह 28 जुलाई को रात्रि के समय सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। सिंह राशि में मंगल, केतु के साथ युति में थे। 28 जुलाई को रात में 8 बजकर 11 मिनट पर यह युति टूट जाएगी। आपको बता दें कि ज्योतिष में मंगल-केतु की युति को शुभ नहीं माना जाता। इस युति के चलते कुछ राशियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ होगा। हालांकि, 28 जुलाई को इस युति के टूटने के बाद राशिचक्र की दो राशियों को बेहद शुभ परिणाम जीवन में मिल सकते हैं। इन राशियों को धन-धान्य और सुख की प्राप्ति मंगल-केतु की युति टूटने के बाद होगी। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
वृषभ राशि
आपके चतुर्थ भाव में मंगल-केतु की युति बनी थी जो 28 जुलाई को टूट जाएगी। इस युति के चलते आपको पारिवारिक जीवन में परशानियों का सामना करना पड़ा होगा, साथ ही धन-धान्य से जुड़ी दिक्कतें भी आई होंगी। हालांकि, 28 जुलाई के बाद आपकी स्थिति सुधरेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, आपको धन प्राप्ति के नए स्रोत अगस्त माह में मिल सकते हैं। अच्छे लोगों से आपका संपर्क बनेगा और कई अटके हुए कार्य भी पूरे होंगे। माता के स्वास्थ्य में भी आपको अच्छे बदलाव देखे को मिल सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही जगह पर काम मिल सकता है। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में भी इस राशि के जातक विजय प्राप्त करेंगे। बीते समय में की गई मेहनत भी रंग लाएगी।
मकर राशि
मंगल और केतु की युति आपके अष्टम भाव में थी। इसलिए बीते कुछ समय में आपको कार्यक्षेत्र के साथ ही पारिवारिक जीवन में भी परेशानियां रही होंगी। वहीं 28 जुलाई को केतु-मंगल की युति के टूटने के बाद आपका अच्छा समय शुरू होगा। अचानक से आपको बड़ा धन लाभ इस दौरान मिल सकता है। इस राशि के जातकों के अटके हुए कार्य अब पूरे हो जाएंगे। अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हुए थे तो रिजल्ट आपके पक्ष में आ सकता है। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। किसी बीमारी से पीड़ित थे तो धीरे-धीरे अब आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। पार्टनर का आपको सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। धन-धान्य की भी वृद्धि होगी।