राहुल ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक को किया संबोधित

0
2025_6$largeimg03_Jun_2025_150629970

भोपाल{ गहरी खोज }: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपने एकदिवसीय भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।
श्री गांधी ने यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इस बैठक को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी उपस्थित रहे।
बैठक के संबंध में श्री सिंघार ने सोशल मीडिया पर बताया कि आज संगठन सृजन अभियान के तहत श्री गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (इंदिरा भवन) में कांग्रेस विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी विधायक दल के नेता साथ मौजूद रहे। संगठन सृजन अभियान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित एक व्यापक संगठनात्मक पुनर्गठन कार्यक्रम है, जिसका लक्ष्य पार्टी को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सशक्त बनाना है।
इसके साथ ही श्री गांधी ने पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक को भी संबोधित किया। इस दौरान संगठन सृजन अभियान के साथ मध्यप्रदेश में कांग्रेस की संगठन विस्तार योजनाओं पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *