स्मृति ईरानी अमेठी में कार्यकर्ताओं के साथ करेंगी पूरा दिन विमर्श : सुधांशु शुक्ला

PM at the inauguration of various ISRO projects at Vikram Sarabhai Space centre (VSSC) in Thiruvananthapuram, Kerala on February 27, 2024.
अमेठी{ गहरी खोज } : यूपी के अमेठी की पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज अमेठी दौरे पर रहेंगी। यह उनका लोकसभा चुनाव में हार के बाद पहला दौरा है। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। यह जानकारी ने दी। अमेठी भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु ने बताया कि स्मृति ईरानी आज पूरा दिन अमेठी में कार्यकर्ताओं के साथ व्यतीत करेंगी। स्मृति ईरानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिजन्मशताब्दी संगोष्ठी में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम गौरीगंज स्थित श्री रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया है, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के जुटने की उम्मीद है। स्मृति ईरानी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान वह पंचायत प्रतिनिधियों से भी भेंट करेंगी, क्योंकि अगले साल पंचायत के भी चुनाव होने हैं।
इसके साथ वरिष्ठ लोगों से भी मिलेंगी। स्मृति के अमेठी आगमन के दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। बताया जा रहा है कि वह भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर प्रमुख कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी। वह मेदन मवई स्थित अपने आवास भी जा सकती हैं। इसके बाद आयोजित गोष्ठी को संबोधित करने के बाद वह वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। चुनावी पराजय के बाद यह उनका पहला अमेठी दौरा है, जिसे लेकर क्षेत्र में सियासी हलचल भी तेज हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
ज्ञात हो कि भाजपा की पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी ने 2019 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को शिकस्त देकर अमेठी की संसदीय सीट जीत हासिल की थी। लेकिन 2024 के चुनाव में वह कांग्रेस के किशोरी लाल से चुनाव हार गईं, जिसके बाद वे अमेठी नहीं आई थीं।