अवैध हथियारों सहित चार आरोपी गिरफ्तार

0
d5b408ed551c962128e4210f46d9de2d

पानीपत{ गहरी खोज }: पानीपत पुलिस ने चार युवकों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि उनकी एक टीम रविवार की देर रात को गांव रिछपुर मोड़ पर थी। टीम को तभी सूचना मिली की पानीपत से हरिद्वार रोड पर सनौली खुर्द फ्लाई ओवर पुल के पास चार युवक खड़े है। युवकों के पास अवैध हथियार होने की संभावना है, और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर चारों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान गांव डाहर निवासी जयदीप, पवन, बीरू और अमित वर्मा के रूप में बताई। चारों युवकों की तलाशी लेने पर आरोपी पवन की पेंट व जयदीप की लोवर की जेब से एक-एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी पवन से बरामद देसी पिस्तौल की मैग्जीन निकालकर चेक करने पर दो जिंदा कारतूस और आरोपी जयदीप से बरामद देसी पिस्तौल की मैग्जीन निकालकर चेक करने पर तीन जिंदा कारतूस मिले थे। बाइक के बारे पूछताछ करने पर आरोपियों ने एक बाइक बीते अप्रैल माह में सोनीपत के गांव गढ़ से चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी पवन व जयदीप सगें भाई है। आरोपी पवन के खिलाफ पहले ही मारपीट, जानलेवा हमला तथा आर्म्स एक्ट के 11 मामलें विभिन्न थानों में दर्ज है, और आरोपी जयदीप पर लड़ाई झगडे व मुठभेड़ के दो मामले दर्ज है। दोनों आरोपी जेल से बेल पर बाहर आए हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को सोमवार को न्यायायल में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *