IPL 2026 : पंजाब किंग्स की लगातार तीसरी हार, मैच जीत टेबल टॉपर बनी सनराइजर्स हैदराबाद

0
full53468

नई दिल्ली{ गहरी खोज } :सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल का 49वां मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया और पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। कूपर कोन्नोली ने कुछ बड़े शॉट लगाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए। पंजाब किंग्स की जारी सीजन में लगातार तीसरी हार है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने सातवीं जीत हासिल की। हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने अर्धशतक लगाए। पंजाब की ओर से चहल, अर्शदीप को विकेट मिला। इसके जवाब में पंजाब किंग्स को पहले ओवर में झटका लगा। पैट कमिंस ने प्रियांश आर्या को पवेलियन भेजा। प्रभसिमरन तीन रन बनाकर आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर पांच रन ही बना सके। मार्कस स्टॉयनिस ने 14 गेंद में 28 रन बनाए। शशांक सिंह 4 रन ही बना पाए। सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हुई। लॉकी फर्ग्यूसन ने अभिषेक की पारी का अंत किया।
सलामी बल्लेबाज ने 13 गेंद में 35 रन बनाए। ट्रेविस हेड 19 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 32 गेंद में 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अर्शदीप को ये विकेट मिला। सनराइजर्स के लिये क्लासेन ने 43 गेंद में 69 रन और ईशान ने 32 गेंद में 55 रन बनाये। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग़्युसन, विजयकुमार वैशाक और यजुवेंद्र चहल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।\ह्व003ष्/श्च\ह्व003द्ग\ह्व003ष्श्च\ह्व003द्गसनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीमों ने अपने पिछले मुकाबले गंवाए हैं। सनराइजर्स हैराबाद की टीम अब तक 10 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें से 6 मैचों में उसे जीत मिली है, जबकि चार मैच गंवाए हैं। पैट कमिंस के नेतृत्व में भी टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है और प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम जीत की पटरी से उतर गई है। टीम ने अपने पिछले दो मैच गंवाए हैं और उसे अपना अभियान वापस पटरी पर लाने के लिए बल्लेबाजों को दमखम दिखाना होगा। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पंजाब की टीम ने 9 मैच खेलते हुए 6 जीते हैं और दो गंवाए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *