विश्वास का उदय- बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक महाविजयः जेपी नड्डा

0
67349401056ca430995d6f8905522667

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इसपर जीत पर खुशी जाहिर करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि विश्वास का उदय- बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक महाविजय है। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए भावुक पल है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की अभूतपूर्व महाविजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर और तृणमूल कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार, टोलाबाजी, घुसपैठ, तुष्टिकरण, अराजकता एवं गुंडागर्दी की करारी हार है।
सोमवार को एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि बंगाल जब परिवर्तन ठान लेता है तो कोई भी ताकत उसे नहीं रोक पाती। गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर, बंकिम चन्द्र चटर्जी, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी जैसे महान देशभक्तों की पावन धरा ने तृणमूल कांग्रेस के अहंकार को चूर-चूरकर पहली बार भाजपा पर भरोसा जताया है।
उन्होंने इस प्रचंड विजय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य एवं नेता प्रतिपक्ष सुवेन्दु अधिकारी और बूथ-स्तरीय कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी और प्रदेश के सभी मतदाताओं का हृदय से आभार जताया।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ‘आमार शोनार बांग्ला’ के ध्येय से ‘विकसित पश्चिम बंगाल’ बनाने को कृत-संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *