प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग का खरगे को नोटिस

0
0d7de91b7c425287a1c593c6d2453e31

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित तौर पर ‘आतंकवादी’ कहे जाने के विषय को गंभीरता से लेते हुए उन्हें नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है। चुनाव आयोग के अधिकारी सूत्रों ने आज इसकी जानकारी दी। तमिलनाडु में संवाददाता सम्मेलन में खरगे ने प्रधानमंत्री को कथित तौर पर ‘आतंकवादी’ कहा था। भारतीय जनता पार्टी ने मामले को गंभीर बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष की प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी की तीखी आलोचना की थी। इस मुद्दे पर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के नेतृत्व में आज चुनाव आयोग से मिला था। दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने आतंकवादी नहीं कहा बल्कि उनका अर्थ था कि वे राजनेताओं को डरा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *