इम्तियाज अली ने दिखाई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के सेट की खूबसूरत तस्वीर

0
2026_3image_12_13_017321326main

मुंबई{ गहरी खोज } : फिल्ममेकर इम्तियाज अली अपनी आगामी रोमांटिक पीरियड ड्रामा ‘मैं वापस आऊंगा’ को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं। यह फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें प्यार, यादें और घर वापसी की कहानी को दिखाया जाएगा। सोमवार को निर्देशक ने अपने इंस्टाग्राम पर पटियाला में फिल्म की टीम के साथ एक सूर्यास्त का मजा लेते हुए तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वे घर पर आराम से बैठे हुए हैं। उनके साथ अभिनेता वेदांग रैना, अभिनेत्री शरवरी समेत कई कलाकार शामिल हैं। सभी लोग किसी मजेदार बातचीत में व्यस्त नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर लगता है कि शूटिंग के दौरान का माहौल काफी खुशगवार और दोस्ताना रहा होगा। इम्तियाज ने अपनी इस पोस्ट के जरिए शूटिंग के दौरान की यादों को फिर से ताजा किया। फिल्म की शूटिंग पटियाला में हुई थी, जहां का सुंदर सूर्यास्त अब भी उनकी यादों में तरोताजा है।
इम्तियाज ने लिखा, “शूटिंग की यादें, पटियाला में सुनहरे सूर्यास्त शरवरी और वेदांग रैना के साथ।” इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म का नया गाना ‘क्या कमाल है’ हाल ही में रिलीज हुआ है। मेकर्स ने फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता जाहिर करते हुए पहले गाने का ऑडियो जारी किया। इसके कुछ दिनों बाद ही गाने का वीडियो जारी किया था। हालांकि, दर्शकों ने ऑडियो वीडियो दोनों को ही बेहद पसंद किया था। इस गाने के जरिए निर्देशक इम्तियाज अली, संगीतकार एआर रहमान और गीतकार इरशाद कामिल की साथ में वापसी हुई है।
इस गाने को दिलजीत दोसांझ ने आवाज दी है, जबकि इसका संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है और इरशाद कामिल ने इसके बोल लिखे हैं।
‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत एआर रहमान दे रहे हैं। यह फिल्म विभाजन के दर्द और व्यक्तियों के बीच रिश्तों की गहराई को छूती हुई एक रोमांटिक कहानी पेश करेगी। इम्तियाज अली की फिल्में हमेशा से भावुक और यादगार होती हैं। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *