गोली लगने से एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स में तैनात पंजाब पुलिस के डीएसपी की मौत

0
76fc22bc2279bd1e476719912869ed40

चंडीगढ़{ गहरी खोज }: पंजाब के फगवाड़ा में मंगलवार को एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स में तैनात एक डीएसपी की गोली लगने से मौत हो गई। डीएसपी योगेश कुमार का तीन दिन पहले ही चंडीगढ़ तबादला हुआ था। डीएसपी अपनी सरकारी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इसी दौरान गोली चली और उनके सीने में लगी।
कपूरथला की एसपी माधवी शर्मा ने कहा है कि यह घटना सुबह करीब साढ़े 7 बजे की है। उस समय डीएसपी योगेश कुमार अपने परिवार के सदस्यों, पत्नी, माता-पिता, बेटा और बेटी के साथ घर पर ही मौजूद थे। डीएसपी अपनी सरकारी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इसी दौरान गोली चली और उनके सीने में लगी। घटना के बाद उन्हें तुरंत जालंधर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के बयान पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामला गलती से गोली चलने का ही है।
मृतक के पिता राम कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह सुबह अपनी पोती को स्कूल छोडऩे आए थे। स्कूल बस सुबह साढ़े 7 बजे आती है, लेकिन आज बस लेट थी। उनकी बहू मोनिका शर्मा गुरुनानक कॉलेज में लैक्चरर हैं और उनकी कार लेकर जाती हैं। इसी कारण वह कार देने के लिए घर पहुंचे थे। राम कुमार शर्मा ने कहा कि उनका बेटा सोफे पर बैठकर पिस्तौल साफ कर रहा था, क्योंकि उसे पिस्तौल जमा करवानी थी। इसी दौरान गोली चल गई। उन्होंने कहा कि जब वह गेट पर कार देने पहुंचे, तब तक गोली चल चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *