अहमदाबाद। शहर के साइंस सिटी हॉल में 25 से 27 सितंबर तक तीन दिवसीय मेडिकल एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। स्टार एग्जीबिशन द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में देशभर से चिकित्सा उपकरणों के निर्माता और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े कारोबारी भाग ले रहे हैं।
मेडिकल एक्सपो का उद्घाटन वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ लेप्रोस्कोपिक सर्जन्स के अध्यक्ष एवं नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज, अहमदाबाद के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रो. राजेश शाह ने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद रिबन काटकर प्रदर्शनी की शुरुआत की गई।
एक्सपो में भारत के 150 से अधिक चिकित्सा उपकरण निर्माताओं ने हिस्सा लिया है। कंपनियों द्वारा सर्जिकल उपकरणों सहित विभिन्न आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
आयोजन का उद्देश्य ‘मेक इन इंडिया’ के तहत भारतीय मेडिकल डिवाइस उद्योग को बढ़ावा देना और देश में निर्मित चिकित्सा उपकरणों को बाजार उपलब्ध कराना है।
रिबन कटिंग के दौरान डॉ. राजेश शाह के साथ गुजरात सर्जिकल एसोसिएशन के सचिव जयेश पटेल, एडवांस मीडिया ग्रुप के अफजल कमाल सहित मेडिकल एवं उद्योग जगत से जुड़े कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।
