मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल का अमेरिका तथा कनाडा का साप्ताहिक दौरा
गांधीनगर, 20 अगस्त : मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल गुजरात प्रतिनिधिमंडल के
साथ अमेरिका और कनाडा के साप्ताहिक दौरे पर हैं।
वाइब्रेंट गुजरात-2027 के संदर्भ में विदेशी निवेशकों-उद्योगों को गुजरात में
आकर्षित करने के उद्देश्य से आयोजित इस दौरे में मुख्यमंत्री ने सैन फ्रांसिस्को और
वॉशिंगटन डीसी में फलदायी बैठकें और मुलाकातें आयोजित की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल अपना यह दौरा पूर्ण करके वॉशिंगटन से ट्रेन के
माध्यम से यात्रा करते हुए गुजरात प्रतिनिधिमंडल के साथ न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए।
