मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल की यूएस यात्रा : दूसरा दिन

0
1

सेमीकंडक्टर, एआई, एजु-टेक, हेल्थ-टेक, गेमिंग और डीप-टेक सेक्टर के अग्रणियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें

गांधीनगर, 18 अगस्त: मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने अमेरिका यात्रा के दूसरे दिन सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एजुकेशन टेक, हेल्थ टेक, गेमिंग और डीप टेक क्षेत्र के प्रमुख उद्योग प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल एवं वन-टू-वन बैठकें कीं।

मुख्यमंत्री और गुजरात प्रतिनिधिमंडल ने टेक्नोलॉजी एवं सेमीकंडक्टर क्षेत्र के 100 से अधिक इंडस्ट्री लीडर्स के साथ चर्चा की। बैठक में गुजरात को भारत के प्रमुख सेमीकंडक्टर एवं टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित करने तथा अमेरिकी कंपनियों के साथ टेक्नोलॉजी, निवेश, रिसर्च, स्किलिंग और बिजनेस सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने ग्लोबल कंपनियों से गुजरात को केवल इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में नहीं, बल्कि फ्यूचर टेक्नोलॉजी, इनोवेशन इकोसिस्टम और ग्लोबल सप्लाई चेन के निर्माण के लिए लॉन्ग-टर्म स्ट्रैटेजिक पार्टनर के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सिलिकॉन वैली की तकनीकी विशेषज्ञता और गुजरात की मजबूत औद्योगिक क्षमताएं एक-दूसरे की पूरक हैं। गुजरात में कंपनियों को रिसर्च एंड डेवलपमेंट से लेकर इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग और ग्लोबल एक्सपैंशन तक संपूर्ण इकोसिस्टम उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने आगामी वाइब्रेंट समिट-2027 में ग्लोबल कंपनियों को सहभागी बनने तथा बी2बी और बी2जी बैठकों के माध्यम से सहयोग के नए अवसर तलाशने का निमंत्रण दिया।

एआई, जनरेटिव एआई, रोबोटिक्स, हेल्थ टेक, एजु-टेक और गेमिंग सेक्टर की राउंड टेबल बैठक में इन क्षेत्रों में तेजी से हो रहे बदलाव और गुजरात में इनके उपयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। विशेष रूप से जनरेटिव एआई, लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स, वीडियो जनरेशन, कंटेंट क्रिएशन और एजुकेशन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में नवाचार पर विचार साझा किए गए।

गेमिंग सेक्टर में भी गुजरात में नए अवसरों, नीतिगत प्रोत्साहन और उद्योगों की भागीदारी के माध्यम से मजबूत इकोसिस्टम विकसित करने पर चर्चा हुई।

मुख्य सचिव श्री एम.के. दास और उद्योग विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ममता वर्मा ने गुजरात की विकास यात्रा, वाइब्रेंट समिट की सफलता तथा वाइब्रेंट समिट-2027 की तैयारियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य के टेक्नोलॉजी हब की सफलता के लिए लैंड, इलेक्ट्रिसिटी, कनेक्टिविटी, कैपिटल, टैलेंट और पॉलिसी स्टेबिलिटी जैसी सभी सुविधाओं का एक साथ उपलब्ध होना आवश्यक है और गुजरात इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *