वक्फ बोर्ड की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा करने वाला मो. आजम गिरफ्तार

0
cbe94a29bec304cdf68024cae0d5e2ea

वाराणसी{ गहरी खोज }: वाराणसी में काजीपुरा कलां स्थित उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर नामांतरण और कब्जा करने के प्रयास में चौक थाना पुलिस ने मो. आजम (48) पुत्र शौकत अली निवासी नई सड़क को गिरफ्तार किया है। चौक थाना के प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा ने गुरुवार काे बताया कि वक्फ संपत्ति पर कब्जा किए जाने के मामले में गहनता से जांच के बाद तथ्यों के आधार पर चेतगंज थाना क्षेत्र में नई सड़क निवासी मोहम्मद आजम को जालसाजी, कब्जा करने जैसे संगीन आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *