अभिगम फाउंडेशन ने 250 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

0
1 (2)

अहमदाबाद। अभिगम फाउंडेशन द्वारा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर शिक्षा समिति के सहयोग से आयोजित ‘मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह’ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के 250 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के “शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो” संदेश पर चलते हुए शिक्षा के माध्यम से समाज और देश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा दी गई।

समारोह में विधायक शैलेष परमार, शिक्षाविद् डॉ. मनीष दोशी, डॉ. इंद्रविजयसिंह गोहिल सहित कई सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मानित विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *