एसएसबी ने 80 किलों ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
सुपौल{ गहरी खोज }: 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल बीरपुर के अंतर्गत सीमा चौकी पिपराही द्वारा भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए 80किलोग्राम गांजा जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कमांडेंट, 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि सीमा चौकी पिपराही क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी होने की संभावना है।
प्राप्त सूचना के आधार पर एक विशेष पेट्रोलिंग पार्टी का गठन कर राहत बचाव टीम के साथ नव से सूचना आधारित जगह कोसी पालर पर पहुंच कर देखा की एक अज्ञात व्यक्ति बताए गए स्थान पर घूम रहा है तभी सुरक्षा दल ने व्यक्ति को घेरे में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम अशोक मुखिया ग्राम पिपराही जिला सुपौल के निवासी बताया तभी पार्टी ने स्थान की तलाशी शुरू कर दी गई तलाशी के दौरान रेत में दबे चार प्लास्टिक के बंडल मिला जिसे खोलकर चेक करने पर गांजा बरामद हुआ गंजे की कुल वजन 80 किलोंग्राम हुआ तत्पश्चात मौके पर बरामद गांजा एवं व्यक्ति की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर थाना रतनपुरा जिला सुपौल को सुपुर्द किया। इस अभियान में श्री मयूर रंगारी (सहायक कमांडेंट ) एवं अन्य जवानों ने सराहनीय भूमिका निभाई। 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत–नेपाल सीमा पर तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
