585 लीटर विदेशी शराब के साथ कार जब्त,बैरगाछी थाना ने की कार्रवाई

0
6b0050e6111208cddfb3dc3c0e97f3a8

अररिया{ गहरी खोज }: जिले की बैरगाछी थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाए जा रहे भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मारुति सुजुकी ईको स्टार संख्या बीआर 33 एवी 2480 गाड़ी की डिक्की और सीट के पास से कुल 1234 बोतल 585 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। मामले में पुलिस ने समस्तीपुर जिला के मुसरीघरारी के 35 वर्षीय मो.नवाज शरीफ को गिरफ्तार किया,जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पश्चिम बंगाल से किशनगंज के रास्ते शराब को तस्करी कर लाया जा रहा था। बैरगाछी थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।छापेमारी में सब इंस्पेक्टर ज्वाला प्रसाद,दिलीप भगत,महेंद्र विश्वास,राकेश कुमार मंडल,संजय ततमा सहित पुलिस बल मौजूद थे। मामले को लेकर बैरगाछी थाना में मद्य निषेध अधिनयम के तहत कांड संख्या 63/26 दर्ज किया गया है।पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *