चीन में वजन घटाने के लिए लोग अपना रहे गजब फॉर्मूला: स्वामी रामदेव

0
add-a-heading-1-1777524850

लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: वजन घटाना आज हर किसी की चाहत है। कोई डाइट बदल रहा है, कोई जिम जा रहा है, कोई योग कर रहा है, लेकिन कुछ लोग शॉर्टकट के नाम पर सेहत से खिलवाड़ भी कर रहे हैं। हम तो ये पड़ताल कर रहे हैं कि ‘प्लास्टिक रैप’ से वजन कैसे घटता है ?आजकल चीन में ये बड़ा अजीब ट्रेंड चल रहा है लोग मुंह पर ‘क्लिंग फिल्म’ यानि ‘प्लास्टिक रैप’ लगाकर उसके अंदर खाना चबाते हैं। स्वाद लेते हैं लेकिन निगलते नहीं फिर पूरा खाना प्लास्टिक के साथ उगल देते हैं। दावा ये है कि दिमाग को लगेगा खाना खा लिया और शरीर में कैलोरी भी नहीं गई। लेकिन इससे तो प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण शरीर में जा सकते हैं। डायजेशन, हार्मोन और मसल्स तक को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
वजन घटाने का ऐसा शॉर्टकट, शॉर्टकट नहीं सुसाइड है। अच्छा दिखना कौन नहीं चाहता है लेकिन पहले ये तो जान लें कि बॉडी वेट सही है या नहीं बहुत से लोगों को तो ये भी नहीं पता होता कि उनके शरीर का वजन कितना होना चाहिए। वजन घटाने का सीक्रेट एक ही है सेंटीमीटर में जितनी हाइट है, उसका शुरुआती दो अंक जितना वजन होना चाहिए। मतलब 167 सेंटीमीटर हाईट है तो वजन 67 किलो वजन होना चाहिए। ये आमतौर पर परफेक्ट माना जाता है एक-दो किलो ऊपर-नीचे है तो चलेगा। अगर 10% ज्यादा है तो ओवरवेट हैं। 20% ज्यादा है तो ओबीज हैं।
ये इसलिए भी जरुरी है क्योंकि रिसर्च भी ये कह रही है कि मोटापे को अब सिर्फ लाइफस्टाइल कंडीशन की तरह नहीं क्रॉनिक डिजीज की तरह देखा जाए। क्योंकि इससे डायबिटीज, बीपी, हार्ट डिजीज, फैटी लिवर और कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। अब सवाल है वजन को परफेक्ट कैसे बनाया जाए? स्वामी रामदेव बता रहे हैं वजन को परफेक्ट कैसे बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *