हत्या के प्रयास मामले में वांछित आरोपित बिहार सीमा से गिरफ्तार

0
9329c88d46eaf93b3e4de8f4a3dbfe06

देवरिया{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बघौचघाट पुलिस ने गुरुवार को हत्या के प्रयास मामले में वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बघौचघाट पुलिस ने सूचना के आधार आप आज आरोपित शैलेष यादव उर्फ टाइगर (27) पुत्र रामसुमेर यादव, निवासी भटवलिया वार्ड नं. 05, थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया। आरोपित की गिरफ्तारी विशुनपुरा सबयां, बिहार बॉर्डर के पास से की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ थाना बघौचघाट में 7 सीएलए एक्ट 1932 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। यह मामला 17 जनवरी 2026 को धूस देवरिया में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट से संबंधित है। इस प्रकरण में पहले ही नामजद आरोपित भोला उर्फ हृदय प्रकाश तिवारी को 17 फरवरी 2026 तथा प्रकाश में आए आरोपित रत्नेश पाण्डेय उर्फ रतन पाण्डेय को 4 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित शैलेष यादव का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल ऐनुलहक अंसारी, कांस्टेबल गुड्डू कुमार और कांस्टेबल रतन कुमार बिंद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *