मिशन भारत भाग्य विधाता’ का शंखनाद, युवाओं को AI की कमान सौंपेगी मारकनप्रे कंपनी, 3 महीने की पेड इंटर्नशिप लॉन्च

0
full49906

जयपुर{ गहरी खोज } : राजस्थान की राजधानी जयपुर अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का नया केंद्र बनने जा रही है। मालवीय नगर स्थित मारकनप्रे (Markanpre) कंपनी के कार्यालय में एक विशेष समारोह के दौरान ‘मिशन भारत भाग्य विधाता’ के तहत 3 महीने की ‘पेड AIML इंटर्नशिप’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कंपनी के CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) इनिशिएटिव के तहत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को भविष्य की तकनीक में दक्ष बनाना है। देश की आर्थिक मजबूती के लिए AI जरूरी: डॉ. आशुतोष पंत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष पंत ने दीप प्रज्वलित कर इंटर्नशिप की लॉन्चिंग की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि AI आधारित कार्यक्रमों में महारत हासिल कर युवा न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि भारत को एक वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।
सरकारी विजन : DOIT के प्रोजेक्ट डायरेक्टर तुषार अग्रवाल ने बताया कि सरकार AI के क्षेत्र में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम कर रही है और इस तरह की निजी पहल सरकारी प्रयासों को नई गति प्रदान करेंगी।
भारत-जापान गठजोड़ : टोक्यो (जापान) से जुड़े R&D विशेषज्ञ श्री सौरभ शर्मा ने जापानी तकनीक और भारतीय मेधा के मिलन को सुनहरे भविष्य का आधार बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय छात्र AI सीखकर दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को और मजबूत कर सकते हैं।
मारकनप्रे कंपनी के डायरेक्टर गौरव शर्मा ने जापान में मार्केटिंग और सेल्स के अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने ‘भारत भाग्य विधाता’ मिशन की रूपरेखा बताते हुए कहा कि वर्तमान में 6 युवाओं का चयन किया गया है, जिन्हें अगले तीन माह तक एडवांस AI की निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। साथ ही, उन्हें प्रति माह ₹7,000 का स्टाइपेंड (मानदेय) भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान भारत भाग्य विधाता की कोर टीम विक्रम जैन, गार्गी अग्रवाल और गौरव शर्मा ने एक प्रभावी प्रेजेंटेशन दी। इसमें साइंस, टेक्नोलॉजी और स्वरोजगार के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए AI की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला गया। कंपनी का लक्ष्य इस मिशन को चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में विस्तार देने का है।
समारोह में प्रदीप चतुर्वेदी, श्री लक्ष्य पंत सहित तकनीक और शिक्षा जगत की कई गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की और युवाओं के इस डिजिटल सशक्तिकरण की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *