युवती की संदिग्ध हालात में मौत पर मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम : युवक हिरासत में
जोधपुर{ गहरी खोज }: शहर के पावटा स्थित एक होटल में मंगलवार को एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जिसका बुधवार को एमजी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संदेह है कि युवती से दुष्कर्म किए जाने से अत्यधिक रक्त स्त्राव होने पर उसकी मौत हो गई। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगा। पुलिस ने होटल में उसके साथ ठहरे युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। दोनों ग्रामीण परिवेश से है। मृतका के भाई की तरफ से दुष्कर्म और हत्या किए जाने की आशंका में केस दर्ज कराया गया है। उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि मंगलवार को पावटा स्थित एक होटल में युवती संदिग्ध हालात में मौत की जानकारी पर पुलिस वहां पर पहुंची थी। शव को बाद में एमजी अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया, जिसका आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगा। मृतका के भाई ने एक युवक पर जोकि होटल में उसकी बहन के साथ रूका था, उस पर दुष्कर्म और हत्या की आशंका में रिपोर्ट दी है। थानाधिकारी ने बताया कि संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संदेह है कि दुष्कर्म के समय अत्यधिक रक्त स्त्राव होने से उसकी मौत हुई होगी, युवती को नशा भी दिए जाने की आशंका है।
