प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल को दी बधाई

0
24863baf254d2d6281d6f46961084276

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अनुतिन चर्नविराकुल को उनके थाईलैंड के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी और दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की इच्छा व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि वह थाईलैंड के नये नेतृत्व के साथ मिलकर भारत-थाईलैंड के बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और लोगों के बीच मजबूत संपर्क पर आधारित बताया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और थाईलैंड अपने-अपने नागरिकों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं के प्रति प्रतिबद्ध हैं प्रधानमंत्री ने अनुतिन चर्नविराकुल को बधाई देते हुए दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की इच्छा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *