स्टोनावोविच के गोल की मदद से जमशेदपुर एफसी ने एससी दिल्ली से ड्रॉ खेला
नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: सर्बिया के मिडफील्डर निकोला स्टोनावोविच के देरी से किये गए गोल की मदद से जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग के मैच में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली से 1 . 1 से ड्रॉ खेला । इससे पहले जोसेफ सनी ने 21वें मिनट में गोल करके दिल्ली को बढत दिलाई लेकिन स्टोनावोविच ने 90वें मिनट में बराबरी का गोल दागा । जमशेदपुर एफसी 13 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जबकि एससी दिल्ली दो अंक के साथ 12वें स्थान पर आ गया है ।
