पश्चिम बंगाल विस चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
नई दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय जनता पाटी (भाजपा) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 10 महिला उम्मीदवारों के नाम हैं। अभिनेत्री रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा की तरफ से गुरुवार को जारी की गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक में पश्चिम बंगाल की 111 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बनी। इसके साथ पहली जारी सूची में दो सीटों पर प्रत्याशी बदले गए। जिसमें बिष्णुपुर विधानसभा सीट से विस्वजीत खान को उम्मीदवार बनाया है। जबकि जॉयपुर विधानसभा सीट से बिस्वजीत महतो को उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा ने पहली सूची में 144 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। भाजपा ने अभीतक 255 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में 294 सीटें हैं। यहां दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होने वाले हैं। चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे।
