चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार, 4 लाख के जेवर बरामद

0
7b5e3201ed716a8105a82ca6f6a8a881

सूरजपुर{ गहरी खोज }: सूरजपुर जिले के जयनगर और करंजी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने गुरुवार काे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपिताें के पास से करीब 4 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं।
मामले के अनुसार, ग्राम केनापारा निवासी निकिता गुप्ता ने थाना जयनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 फरवरी को घर बंद कर बाहर जाने के दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उमंग गुप्ता, बृजलाल सिंह उर्फ रोहित और हेमंत देवांगन उर्फ शिवम को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपितों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पायल, बिछिया, कमरधनी, सोने का मांगटीका, बाली समेत अन्य आभूषण बरामद किए गए।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि, आरोपितों ने करंजी क्षेत्र में भी एक अन्य चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में भी सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए। दोनों मामलों में कुल 4 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए गए हैं। पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी और एसडीओपी अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयनगर रूपेश कुन्तल एक्का व पुलिस टीम द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *