यूटीडी गेट पर चाकूबाजी करने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

0
10c214fbd55ba8fee6bc960d2e7bc55e

सागर{ गहरी खोज }: मध्य प्रदेश के सागर जिले में थाना सिविल लाइन अंतर्गत यूटीडी गेट के पास राहगीर पर चाकू से हमला करने वाले दो बदमाशों लकी कोरी और तुत्तु उर्फ शैलेन्द्र को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर ने बताया कि घटना की शुरुआत 18 जनवरी 2026 को हुई थी। फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 07:30 बजे जब वह यूटीडी के पीछे वाले गेट के पास से गुजर रहा था, तब दो अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जब फरियादी ने पैसे देने से इनकार किया, तो बदमाशों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस ने इस शिकायत पर अपराध क्रमांक 25/26 के तहत बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं 296(बी), 115(2), 119(1), 118(1), 351(2), 3(5) में मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों (CCTV आदि) और मुखबिरों के जाल के जरिए आरोपियों की पहचान की। घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लकी कोरी (23 वर्ष), निवासी: इतवारी टोरी, सागर, तुत्तु उर्फ शैलेन्द्र रैकवार (24 वर्ष), निवासी: अशोक विहार कॉलोनी, सागर शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *