वरिष्ठ पत्रकार अमित शुक्ला पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

0
1c695c8d1183c97d373199f1c4349d8e

अनूपपुर{ गहरी खोज }: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में वरिष्ठ पत्रकार अमित शुक्ला पर हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, शुक्ला पर अपराधिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किये जाने पर बड़ी सख्या में पत्रकारों द्वारा 18 मार्च को कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन ने तत्परता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। तत्काल पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान को घटना की जानकारी से अवगत कराते हुए उनके निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिब्बू पटेल, मुकेश पटेल, गंगाराम पटेल एवं अनीश पटेल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 119(1), 296 बी, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करते हुये शिब्बू पटेल एवं मुकेश पटेल को गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हेु जेल भेज दिया गया। कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन ने गुरुवार को बताया कि 17 मार्च की रात पत्रकार अमित कुमार शुक्ला निवासी चेतना नगर, अनूपपुर के साथ भी आरोपियों ने मारपीट और अवैध उगाही का प्रयास किया। इस संबंध में अपराध दर्ज किया गया। पत्रकार अमित कुमार शुक्ला के साथ सभी आरोपियों ने अवैध उगाही के उद्देश्य से धमकी देते हुए मारपीट की गई थी। इसके पूर्व उसी दिन रात लगभग 8 बजे फरियादी 34 वर्षीय अभिजीत सिंह पुत्र चारधाम सिंह के साथ आरोपियों द्वारा अमरकंटक तिराहे पर अवैध वसूली के लिये भी मारपीट की गई। जिस पर भी भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ पहले भी मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और मारपीट किये जाने के कई मामले दर्ज है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने इनके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए जिला बदर की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *