सायरंग- सिलचर नई ट्रेन सेवा को रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

0
4a211995ac72999108017824e49cb557
  • गुवाहाटी स्टेशन पर नई यात्री सुविधाओं का अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया उद्घाटन

गुवाहाटी{ गहरी खोज }: रेल, सूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साेमवार काे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम और मिजोरम को जोड़ने वाली सायरंग-सिलचर के बीच एक नई यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं दूसरी ओर, गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर नई पैसेंजर सुविधाओं का उद्घाटन किया। यह पहल अंतर-राज्यीय कनेक्टिविटी को एक महत्वपूर्ण बढ़ावा देगी, साथ ही यात्रियों के लिए आराम, सुविधा और देखभाल को भी बढ़ाएगी।
ज्ञात हो कि, सायरंग रेलवे स्टेशन पर होने वाले इस कार्यक्रम में मिजाेरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा भी मौजूद रहे। यह रेल सेवा मिजोरम की राजधानी क्षेत्र के लिए रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाने में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। असम के सिलचर से लाेकसभा सांसद परिमल शुक्ल वैद्य एवं राज्यसभा सांसद कनाद पुरकायस्थ भी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए, जबकि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति सायरंग और गुवाहाटी रेलवे स्टेशनों पर मौजूद रहे।
गुवाहाटी रेलवे स्टेशन एक प्रमुख स्थान है और यहां नई पैसेंजर सुविधाएं विकसित की गई है। इसमें एक वातानुकूलित लाउंज, लाइटिंग, वेंटिलेशन और चार्जिंग प्वाइंट सुविधाओं सहित सुरक्षित स्लीपिंग पॉड्स और महिलाओं को समर्पित एक प्रसाधन कक्ष है। यह केवल भुगतान करने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए एक सीमित बहु व्यंजन कैटरिंग सेवा भी प्रदान करता है, जो भारतीय रेलवे के विश्व स्तरीय स्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर यात्री अनुभव के विजन के अनुरूप एकीकृत सेवा डिज़ाइन का एक मॉडल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *