केंद्रीय फिल्म बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री से की भेंट

0
8b80085e52a0a8f4624f1727ea8f3f2f

देहरादून{ गहरी खोज }: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष, लेखक और गीतकार प्रसून जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रसून जोशी के साहित्य और सिनेमा में योगदान की सराहना की और कला, संस्कृति, साहित्य तथा सिनेमा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान राज्य की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, लोक संगीत और उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य को फिल्म निर्माण और शूटिंग के अनुकूल केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासरत है और इसके लिए नीतिगत सहयोग एवं सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने भविष्य में राज्य में सिनेमा, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार हेतु सहयोग की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *