साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस शनिवार को आंशिक रद्द
जोधपुर{ गहरी खोज }: रेल प्रशासन द्वारा मदार-पालनपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य किए जाने के कारण ट्रेन संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन शनिवार को आबूरोड से जोधपुर स्टेशनों के मध्य ही किया जाएगा। इस कारण उक्त ट्रेन आबूरोड-साबरमती के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मदार-पालनपुर रेलखंड पर मावल एवं श्री अमीरगढ़ स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 812 पर स्टील गर्डर प्रतिस्थापन कार्य प्रगति पर है। इस कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस को आंशिक रूप से रद्द किया गया है ट्रेन एक ट्रिप आबूरोड से जोधपुर स्टेशनों के मध्य चलेगी।
