नायब तहसीलदार का पेशकार किसान से रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
1553ba29138022e02f2f4bd869250402

बागपत{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में रिश्वत लेते नायब तहसीलदार के पेशकार को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ लिया और मुकदमा दर्ज कर उसे अपने साथ ले गई । एंटी करप्शन टीम से जीवाना गुलियान गांव के एक किसान सोनू सोलंकी ने शिकायत की थी कि 3 साल पहले उसने 22 लाख रुपये में तीन बीघा जमीन खरीदी थी। जमीन के दाखिल-खारिज के लिए उससे रिश्वत मांगी जा रही थी। नायब तहसीलदार का पेशशर प्रमोद रिश्वत की डिमांड कर रहा था। शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ लिया। नायब तहसीलदार के पेशकार प्रमोद को 10 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ बड़ाैत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कारवाई की जा रही है। एंटी करप्शन टीम प्रमोद को अपने साथ मेरठ ले गई जहां उससे पूछताछ व आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। बड़ाैत कोतवाली प्रभारी का कहना है कि एंटी करप्शन टीम ने मुकदमा दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *