छत्तीसगढ़ में ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी बस को मारी टक्कर ,एक की मौत ,15 घायल

0
e66c8e3fdbd09fe3437fce0ddae4eefc_1728067757

सूरजपुर{ गहरी खोज }: श्रद्धालुओं को लेकर बनारस जा रही एक यात्री बस को सोमवार देर रात एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में लगभग 15 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल यात्री की अंबिकापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दुर्घटना छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में अंबिकापुर–बनारस मार्ग पर गंगापुर के पास हुई है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। हादसे में अन्य 15 घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज और भटगांव के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का उपचार जारी है। अंबिकापुर पुलिस के अनुसार बस रायगढ़ जिले के तमनार से वाराणसी के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में गंगापुर के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ट्रक और बस को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक फरार हो गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *