रेलवे के पैरापेट तोड़े जाने से थाल कला मार्ग पर वाहन सवारों की बढ़ी दिक्कत

0
8c168fb4ff86a4c7e7fe207c60a835ca_211855292

बाराबंकी{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में देवली में बन रहे रेलवे अंडर पास की वजह से बड़ी बड़ी हैवी मशीनें थाल कला सिंगल मार्ग से कार्य स्थल तक निकाली गईं, जिससे सड़क पर बनी पुलिया के पैरापेट (रेलिंग या दीवार) टूट गए। अब किसानों को इस मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली ले जाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं और दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग किनारे बने पैरापेट के टूटने से सड़क कमजोर हो गई है और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं, लेकिन पैरापेट टूटने के बाद रास्ता संकरा और असुरक्षित हो गया है। खासकर रात के समय वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि मार्ग सुरक्षित हो सके और लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में तहसीलदार विपुल सिंह ने कहा कि अगर हमें शिकायत मिलती है तो पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से बात कर के समस्या हल कराएंगे। फिलहाल किसी भी ग्रामीण के द्वारा कोई शिकायत नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *