बरा लूट कांड का मुख्य आरोपी बहेड़ी-किच्छा रोड से गिरफ्तार

0
216d5a48d301ee47f09cb05f1b53507e_178416686

उधमसिंह​नगर{ गहरी खोज }: बरा लूट कांड में लंबे समय से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर अबरार को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, लूटी गई नकदी और जेवरात बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। जनपद में अपराध पर लगाम कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने सभी थानाध्यक्षों को वांछित अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एसपी अपराध, एसपी सिटी रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में पुलभट्टा थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। 1 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि बरा लूट कांड का मुख्य आरोपी अबरार बहेड़ी-किच्छा रोड पर देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की और अभियुक्त अबरार पुत्र अहमद हुसैन, निवासी लोहारनगर, थाना फतेहगंज पश्चिमी (बरेली) को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *