राज्यपाल बागडे ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस और भगवान देवनारायण जयंती पर शुभकामनाएं दी

0
d7b0a7bf3c43982b63dda0d34b3cbdad

जयपुर{ गहरी खोज }: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने देश के सभी नागरिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता ही राष्ट्र का भाग्य विधाता होता है। उन्होंने मतदाता दिवस को मतदान जागरूकता का पर्व बताते हुए सभी से यह संकल्प लेने का आग्रह किया कि मतदान से कोई वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक है। इसके अलावा राज्यपाल ने प्रदेश के सभी पात्र युवाओं से अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और मतदान जागरूकता के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने का आह्वान किया। साथ ही राज्यपाल बागडे ने लोक देवता भगवान देवनारायण जयंती पर भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गौ रक्षक और असहाय लोगों के कष्ट दूर करने वाले भगवान देवनारायण जी जन—जन के आराध्य हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी से उनके संदेशों का पालन करते हुए जीवन में बुराइयों से लड़कर अच्छाइयों के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *