डेयरी माफिया गायों का दूध निकाल उन्हें सड़क पर छोड़ देते हैं : स्वाति मालीवाल

0
5f1e24dc4e5ea64be349ac64060c7fcc

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: राज्यसभा सदस्य स्‍वात‍ि मालीवाल ने कहा कि देश और दिल्ली में जगह-जगह डेयरी माफिया गौमाता पर जुल्म कर रहे हैं। उन्होंने बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता के गंभीर मामलों में दंड प्रावधानों को सख्त किए जाने की जरूरत बताई। स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि डेयरी माफिया गायों का दूध निकाल कर उन्हें सड़क पर खुला छोड़ देते हैं, जहां वो चारे की तलाश में कूड़ा खाती हैं। मालीवाल ने कहा कि बुधवार को वजीराबाद इलाके से गुजरते हुए ऐसा ही दुखद नजारा देखा तो मौके पर अधिकारियों को बुलाकर गायों को सुरक्षित गौशाला भिजवाया और डेरी मालिक के खिलाफ एफआईआर करवाई जा रही है। इससे पहले 17 दिसंबर को स्वाति मालीवाल ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि डेयरी माफिया अपने मुनाफे के लिए गौमाता का शोषण कर रहे हैं। हर रोज ना जाने कितनी गायों को घायल अवस्था में सड़कों पर देखते हैं। उन्होंने कहा कि बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता के गंभीर मामलों में भी कानून में सिर्फ 50 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है, जिसे अब बदले जाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *