अंजीर का पानी कितने दिन पानी चाहिए, पेट की चर्बी कम करने में है असरदार, जान लें फायदे और पीने का सही तरीका

0
anjeer-ka-pani-19-01-2026-1768810846

लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }:आयुर्वेद में अंजीर को एक बेहद फायदेमंद फल माना गया है। कच्चे अंजीर और सूखे अंजीर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। अंजीर में आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडैंट की अच्छी मात्रा होती है। अगर आप अंजीर का भरपूर फायदा उठाना चाहते हैं तो अंजीर को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह उठकर उसका पानी पी लें। ऐसा करने से इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व आपके शरीर द्वारा अच्छे से अवशोषित हो जाते हैं और आपको इसका लाभ मिलता है। आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार अंजीर पानी पीने के कई फायदे हैं। अंजीर का पानी कब और कैसे पीना चाहिए?

अंजीर का पानी पीने के फायदे
पाचन तंत्र में सुधार- अंजीर के पानी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे पेट की समस्याओं जैसे गैस बनना, कब्ज या अपच में राहत मिलती है। इससे आपका मेटाबोलिज्म अच्छा होता है और आंतों की भी सफाई हो जाती है।

कब्ज की समस्या में राहत- जिन लोगों को कब्ज शिकायत होती है, उनके लिए अंजीर का पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्राकृतिक रूप से लैक्सेटिव गुण पाए जाते हैं, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है और कब्ज की समस्या से आराम मिलता है।

वजन घटाने में मददगार- अगर आप लम्बे समय तक अंजीर के पानी का सेवन करते हैं तो आपकी भूख नियंत्रित हो जाती है और इससे आप एक ही बार में ज्यादा खाने से बचते हैं। अंजीर के पानी से वैसे तो आपका पूरा वजन कम हो सकता है लेकिन खासतौर से यह पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है।

खून की कमी एनीमिया दूर करे- अंजीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन मौजूद होता है जिसकी वजह से इसके सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और शारीरिक रूप से ताकत मिलती है। इससे आपकी थकान और कमजोरी दूर होती है।

हार्मोन बैलेंस और महिलाओं के लिए फायदेमंद- महिलाओं में जितने भी हॉर्मोनल असंतुलन होते हैं वह अंजीर के पानी के सेवन से संतुलित हो जाते हैं और इससे पीरियड्स नियमित होते हैं। इसके सेवन से पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द से राहत मिलता है और प्रजनन स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए- अंजीर के पानी में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं जिससे आप ऑस्टियोपोरोसिस जैसे खतरनाक बीमारी से अपनी रक्षा कर पाते हैं।

अंजीर का पानी बनाने का सही तरीका क्या है?
रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में 2–3 सूखे अंजीर को धोने के बाद भिगो दें और सुबह खाली पेट में उसके पानी का सेवन करें। रात में भिगोए गए अंजीर को चबाकर खा लें।

अंजीर का पानी कितने दिन तक पीना चाहिए?
अंजीर का पानी कितने दिन तक पीना चाहिए ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस उद्देश्य से ये पानी पी रहे हैं। अगर आपने कब्ज या पाचन तंत्र में सुधार के लिए अंजीर का पानी पीना शुरू किया है तो करीब एक महीने में आपको इसका प्रभाव दिख जाएगा। सामान्य स्वास्थ्य लाभ के लिए आप लगातार 15–20 दिन तक इसका सेवन कर सकते हैं। और वजन कम करने के उद्देश्य से करीब एक महीने तक इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?
जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है या जिनका ब्लड प्रेशर लो रहता है उन्हें विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ही इसका सेवन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *