ब्रिटेन के महाराजा-महारानी पहली बार भारत आए, याद में बना ‘गेटवे ऑफ इंडिया’

0
dcfaewdw

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: दक्षिण मुंबई में समुद्र तट के पास स्थित यह 26 मीटर ऊंचा द्वार है, जो प्रसिद्ध वास्तुशिल्पी जॉर्ज विंसेंट के नेतृत्व में 1924 में बनकर तैयार हुआ।

देश-दुनिया के इतिहास में दो दिसंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-
1802 : ब्रिटेन ने सूरीनाम को नीदरलैंड को बेचा।
1804 : नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।
1911 : जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले महाराजा, महारानी बने। उनके बंबई (अब मुंबई) आगमन की याद में ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ बनाया गया।
1976 : फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।
1971 : अरब प्रायद्वीप के छह क्षेत्रों ने मिलकर संयुक्त अरब अमीरात की स्थापना की। फरवरी 1972 में इनमें एक सातवां देश भी शामिल हुआ।
1981 : अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पियर्स का जन्म।
1989 : विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।
1999 : भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।
2003 : बोस्नियाई सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर मोमिर निकोलिक को हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र की युद्ध अपराध अदालत ने 1995 के नरसंहार के लिए दोषी ठहराया और 27 साल कैद की सजा सुनाई।
2006 : फिलीपीन में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मौत, 261 अन्य घायल।
2020 : देश में कोविड-19 के 31,118 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या 94.62 लाख से ज्यादा हो गयी।
2024 : भारत की ई-बीम तकनीक से 50 लाख चिकित्सा उपकरणों को जीवाणुमुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *