प्रधानमंत्री ने कहा, टीम भावना से हर काम सफल हो सकता है : चौधरी

0
7695f97091972b99832a02597ef61a07

मुरादाबाद महानगर में 651 बूथों पर 9575 लोगों ने सुनीं पीएम के मन की बात

देहात विधानसभा के बूथ संख्या 250 पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने मन की बात सुनीं

मुरादाबाद{ गहरी खोज }: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुरादाबाद महानगर के मंत्री व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 128वां संस्करण मुरादाबाद महानगर में नगर व देहात विधानसभा के 651 बूथों पर 9575 लोगों ने सुना। जिले की देहात विधानसभा के बूथ संख्या 250 पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने मन की बात कार्यक्रम सुना। प्रदेश अध्यक्ष बूथ संख्या 250 के प्रवासी भी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि टीम भावना से हर काम सफल हो सकता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के 128वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीम भावना से हर काम सफल हो सकता है। नवंबर माह काे बहुत सी प्रेरणाएं लेकर आने वाला बताया। 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ पर सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम हुआ। वंदे मातरम् के 150 वर्ष होने पर पूरे देश में होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत हुई। अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण हुआ और कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने शहद की मिठास का जिक्र करते हुए कहा कि हम सभी शहद की मिठास से परिचित होंगे, लेकिन हमें ये पता नहीं चलता कि इसके पीछे कितने लोगों की मेहनत है। जम्मू कश्मीर के सुलाई में शहद को जीआई टैग मिला है, जिसके बाद इसकी पहचान पूरे देश में बन रही है। दक्षिण कन्नड़ जिले की वनस्पतियां शहद उत्पादन के लिए अच्छी मानी जाती हैं। यहां ग्रामजन्य संस्था ने शहद उत्पादन को ब्रांडेड बनाकर शहरों तक बेचा है, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। आज भारत शहद उत्पादन में नए रिकॉर्ड बना रहा है। आज भारत में शहद उत्पादन डेढ़ लाख मीट्रिक टन से ज्यादा हो गया है। इससे हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं। इससे देश के कोनों में शहद की मिठास भी बढ़ रही है और ये मिठास किसानों की आय भी बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत ने 357 मिलियन टन के खाद्यान्न उत्पादन के साथ एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। 10 साल पहले की तुलना में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 100 मिलियन टन और बढ़ गया है।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, नगर विधायक रितेश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख मनीष सिंह, क्षेत्रीय पार्षद रुचि चौधरी, मंडल अध्यक्ष सोमपाल प्रजापति, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, बूथ संख्या 250 के अध्यक्ष नितिन गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक अमित सरीन, मंडल महामंत्री नीरज कुमार व राहुल, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *