भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
नयी दिल्ली{ गहरी खोज } : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।
1236 – मुग़ल शासक रुकनुद्दीन फिरोज शाह की हत्या।
1580 – स्पेन की सेना ने आयरलैंड पर हमला किया।
1729 – ब्रिटेन, फ़्राँस और स्पेन ने सेवाइल की सन्धि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे आंग्ल-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया।
1794 – रुसी सेनाओं ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर क़ब्ज़ा किया।
1887 – अमेरिका को पर्ल हार्बर हवाई के अधिकार मिले।
1917 – बोल्शेविक रूस की अस्थायी सरकार में जोसेफ स्लिन का प्रवेश।
1918 – जर्मनी एवं बोल्शेविक रूस के बीच ब्रेस्ट-लितोस्क की संधि; येरुशलम पर ब्रिटेन का अधिकार; एकेटरिंगबर्ग में जार, जारीना एवं उनके बच्चों को फाँसी; जर्मन क्रांति; सम्राट विलियम द्वितीय द्वारा देश-त्याग; जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा।
1931 – जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद लक्ष्मीमल सिंघवी का जन्म।
1937 – जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर क़ब्ज़ा किया।
1948 – जूनागढ़ रियासत का भारत में विलय।
1949 – कोस्टारिका में संविधान को अंगीकार किया गया।
1953 – कंबोडिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1960 – भारत के पहले वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन।
1962 – अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
1985 – एंटोली कारपोव को हरा कर सोवियत रूस के 22 वर्षीय गैरी कास्पारोव दुनिया के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैम्पियन बने।
1989 – ब्रिटेन में मृत्यु-दण्ड की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।
2000 – उत्तराखण्ड का उत्तर प्रदेश से अलग राज्य के रूप में गठन।
2001 – एलाएंस की सेना मजार-ए-शरीफ़ में घुसी।
2003 – एक सामाजिक कार्यकर्ता, उत्साही गांधीवादी और स्वतंत्रता सेनानी पुष्पलता दास का निधन।
2005 – फ़्रांस में आपातकाल घोषित।
2005 – भारत के पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का निधन।
2008 – जम्मू-कश्मीर आवामी लीग नेशनल कांफ्रेंस ने विधान सभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
2011 – भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित हरगोविन्द खुराना का निधन।
2014 -अफ्रीका के शीर्ष कारोबारी नेताओं ने इबोला से निपटने के लिए आपात कोष स्थापित किया।
2020 – स्पेनिश मूल के मशहूर गुजराती लेखक एवं पादरी फ़ादर वालेस का निधन।
