भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

0
246607640.839

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1650-इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
1789-अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।
1836-मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।
1911-इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1915-टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
1927-अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
1928-भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का जन्म।
1932-प्रसिद्ध हास्य अभिनेता महमूद का जन्म।
1959-आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया।
1962-कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।
1970-मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।
1971-बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
1977-सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
2000-चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
2001-संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
2002-बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।
2003-ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2004-मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री बालमणि अम्मा का निधन।
2006-विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
2009-अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।
2011-चीन ने जिक्कान उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगोंग-1 को अंतरिक्ष की कक्ष में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
2016-भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर घुसपैठ की फिराक में सीमा के इर्द-गिर्द छिपे आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला करने का दावा किया। पाकिस्तान ने भारत के दावे का खंडन किया।
2017-विदेशी माता-पिता की संतान और भारतीय सिनेमा के अभिनेता टॉम अल्टर का निधन।
2020-भारत के प्रसिद्ध चित्रकार तथा कार्टूनिस्ट के. सी. शिवशंकर का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *