भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

नयी दिल्ली{ गहरी खोज } :भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
1340 – इंग्लैंड और फ्रांस ने ‘निरस्त्रीकरण संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
1524 – वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए।
1639 – अमेरिका में पहली ‘प्रिंटिंग प्रेस’ की शुरुआत।
1654 – इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1846 – अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर क़ब्ज़ा किया।
1897 – ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरूआत हुई।
1911 – फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फोट से 285 लोगों की मौत।
1914 – भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं राजनीतज्ञ चौधरी देवी लाल का जन्म।
1920 – भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का जन्म।
1939 – प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक फ़िरोज़ ख़ान का जन्म।
1955 – भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई का निधन।
1981 – मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1999 – आठवें सैफ खेलों का काठमांडू में उद्घाटन।
2000 – यमन में रिफ्ट वैली बुखार से 211 लोग मरे, सिडनी ओलम्पिक में 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक माइकल जॉनसन तथा केथीफ़्रीमेन ने जीता।
2001 – सऊदी अरब ने तालिबान मिलिशिया से संबंध तोड़ा।
2003 – गयूम ने मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव छठी बार जीता।
2006 – पाकिस्तान के 60 वर्ष के इतिहास में पहली बार सिंध के थारपाकर ज़िले के निवासी हिन्दू युवक दानेश को पाक सेना में शामिल किया गया।
2007 – पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस (डेमोक्रेटिक) पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ।
2008 – चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया।
2009 – भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग पाँच हज़ार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भण्डाफोड़ किया।
2020 – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्वगायकों एस. पी. बालासुब्रमण्यम का निधन।