भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 सितंबर की प्रमुख घटनाएं निम्न हैं:-
1739 – रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1803 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया।
1857 – रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान में गायब हुआ, 826 लोग मारे गए।
1862 – महान् देशभक्त और राजनेता श्रीनिवास शास्त्री का जन्म।
1908 – हिन्दी जगत् सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म।
1929 – बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा क़ानून) पारित।
1955 – पाकिस्तान ने बगदाद समझौता पर हस्ताक्षर किया।
1958 – ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
1965 – भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम का आदेश।
1970 – अब्दुल रज़ाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।
1979 – सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।
1986 – अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।
1992 – यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।
1995 – ताबा (मिस्र) में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता।
1998- भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मुलाकात की और दोनों देश कश्मीर पर बातचीत को राजी हुए।
2000 – सिडनी ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
2001 – ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी, अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।
2002 – जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर पुन: सत्ता में।
2003 – भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार।
2004 – हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।
2006 – पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।
2009 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।
2014: भारतीय सेना ने कहा कि चीनी सैनिक लद्दाख के चुमार क्षेत्र में तीन किमी तक अंदर घुस आए हैं।
2016- भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल फाइटर जेट्स खरीदने की डील पर साइन किए।
2018- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम मोदीकेयर का शुभारंभ किया।
2020 – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ सुरेश अंगदी का निधन।
2020 – भारतीय संसद ने जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान की, जिसमें पांच भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, कश्मीरी और डोगरी को केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक भाषा का दर्जा देने का प्रावधान था।