भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1774: भारत में सती प्रथा खत्म करने वाले लॉर्ड विलियम बैंटिक का जन्म हुआ।
1901ः अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकिनले की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
1917: रूस औपचारिक तौर पर गणतंत्र घोषित हुआ
1949: हिन्दी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया गया।
1960ः खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।
1998: माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी। अप्रैल 1975 में स्थापित माइक्रोसॉफ्ट की 14 सितंबर 1998 को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में की वैल्यू 261 बिलियन डॉलर आंकी गयी।
1999ः किरीबाती, नाउरू और टोंगा संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
2000ः प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया, ओलिंपिक मशाल सिडनी पहुंची।
2000ः माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एमई की लॉन्चिंग की।
2003ः एस्टोनिया यूरोपीय संघ में शामिल हुआ।
2003ः गुयाना-बिसाउ में सेना ने राष्ट्रपति कुंबा माला की सरकार का तख्ता पलटा।
2006ः परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर इब्सा में सहमति। तिब्बत के आध्यात्मिक निर्वासित नेता दलाई लामा को संयुक्त राज्य अमरीका के सर्वोच्च न्यायालय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा।
2007ः जापान ने तानेगाशिया स्थित प्रक्षेपण केंद्र से पहला चंद्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।
2008ः रूस के पेर्म क्राई में पेर्म हवाई अड्डे पर एयरोफ्लोट विमान 821 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 88 लोग मारे गए।
2009 : भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के लुकास लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यूएस ओपन के पुरुष युगल का ख़िताब जीता।
2016ः पैरालिंपिक में भारत ने चौथा पदक जीता।