भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1398 : तैमूर घोड़ों की 92 टुकड़ियों के साथ सिंधु नदी के किनारे पहुंचा और अटक में नदी को पार किया।
1786 : लार्ड कॉर्नवालिस ने गवर्नर जनरल और कमांडर इन चीफ का पदभार संभाला।
1873 : पहले टाइपराइटर की बिक्री शुरू।
1897: 12-14 हजार पठानों ने दोबारा सारागढ़ी पर हमला किया।
1919_ तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने पहली बार जर्मन वर्कर्स पार्टी की बैठक में हिस्सा लिया था।
1928ः फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1944 : अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
1959 : तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।
1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।
1968 : अल्बानिया ने वारसा संधि से अलग होने का ऐलान किया।
1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1991: अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण हुआ।
1997: संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्ष बाद कश्मीर का जिक्र पहली बार नहीं किया गया।
1997 : 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ यान मंगल की कक्षा में पहुंचा।
1998: कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेल शुरू।
2000: न्यूयॉर्क में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारंभ।
2001 : अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
2002: नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा।
2004 – उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006 : सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला।
2007: रूस ने नॉन न्यूक्लियर वैक्यूम बम का परीक्षण किया।
2012 : एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया।