भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
images

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
1919: अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन हुआ।
1920: अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।
1956: भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।
1957: मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त कर ली।
1968: भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
1983: भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।
1994: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने लंबे संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की।
1995: पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया।
1997: ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मृत्यु।
2008: सरकार ने अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।
2009: भारत के सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी सहित एशिया की छ: हस्तियों को वर्ष 2009 के ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ से 31 अगस्त को मनीला में सम्मानित किया गया।
2010: इराक़ में 2003 से जारी अमेरिकी सैनिक हस्तक्षेप आधिकारिक रूप से समाप्त किया गया।
2010: भारतीय संसद ने परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *