मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वैष्णो देवी भूस्खलन की घटना पर जताया दुख

0
jgmn-hkasv-23

भाेपाल{ गहरी खोज }: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने जम्मू कश्मीर में वैष्णाे देवी धाम में हुई भूस्खलन की घटना पर दुख जताया है। उन्हाेंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना और घायल के शीघ्र स्वस्थ हाेने की कामना की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने मंगलवार देर रात साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर कहा अतिवृष्टि के कारण जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी धाम जाने वाले मार्ग पर हुई भूस्खलन की दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मां वैष्णो देवी से दिवंगत पुण्यात्माओं को शांति, श्रद्धालुओं की कुशलता और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है।
गाैरतलब है कि मंगलवार दाेपहर काे माता वैष्णो देवी में अर्धकुमारी के पास हुई लैंडस्लाइड में अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और 14 लोग घायल होने की खबर है। हालांकि माैत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। भूस्खलन के बाद बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है। लोगों को मलबे के नीचे से ढूंढकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। भारतीय सेना, सीआरपीएफ और एनडीआरएफ के जवान बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *